जागरूकता अभियान



राज्य आपदा मोचन बल उ०प्र० के द्वारा किये गये जागरूकता अभियानः

     राज्य आपदा मोचन बल उ०प्र० लखनऊ द्वारा विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं यथा- भूकम्प, बाढ़, आग, भूस्खलन, चक्रवात रासायनिक एवं जैवकीय आपदा, रेल, सड़क इत्यादि दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में विभिन्न प्रशिक्षणों के माध्यम से निम्निलिखित व्यक्तियों को प्रशिक्षित / जागरूक किया गया। राज्य आपदा मोचन बल उ०प्र० द्वारा प्रदेश के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षणरत उ०प्र० पुलिस के लगभग 25000 रिक्रूट उपनिरीक्षकों एवं रिक्रूट आरक्षियों को आपदा प्रबंधन से सम्बन्धित व्याख्यान एवं आपदा के दौरान पुलिस की भूमिका के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

     राज्य आपदा मोचन बल उ०प्र० द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों के जिला ग्राम्य विकास संस्थान / क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थानों में विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिये प्रथम प्रत्योत्तरदाता लेखपालों हेतु “आपदा प्रबर्द्धन क्षमता संवर्द्धन” विषय पर लगभग 3700 नायब तहसीलदार, कानूनगो एवं लेखपालों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। राज्य आपदा मोचन बल उ०प्र० द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों के विद्यालयों / कॉलेजों के लगभग 20500 शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं को विभिन्न आपदाओं से बचने के तरीकों के बारे में डेमों के माध्यम से जागरूक किया गया। राज्य आपदा मोचन बल उ०प्र० द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लगभग 17500 ग्रामीणों को बाढ़ एवं अन्य आपदाओं से बचने के तरीकों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया है।प्रदेश के बाढ़ के प्रति संवेदनशील 13 जनपदों के 64 होमगार्ड्स को मोटर बोट हैण्डलिंग एवं आपदा प्रबन्धन का प्रशिक्षण राज्य आपदा मोचन बल उoप्रo द्वारा प्रदान किया गया।

     प्रदेश के 10 अतिसंवेदनशील बाढ़ प्रभावित जनपदों-गोरखपुर, बलरामपुर, गोण्डा, बहराइच, महाराजगंज, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर-खीरी, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर के प्रत्येक जनपद से 30-30 नवयुवक नवयुवतियों को बाढ़ एवं अन्य आपदाओं से बचने का 02 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।राज्य आपदा मोचन बल उ०प्र० की टीम द्वारा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन०सी०सी०) के संयुक्त वार्षिक कैम्प, लखनऊ में लगभग 500 एन०सी०सी० कैडेटों को आपदा प्रबंधन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा दिनांक 10.07.2022 को सेनानायक महोदय के नेतृत्व में 500 एन०सी०सी० कैडेटो को आपदा एवं राहत बचाव कार्य विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। राज्य आपदा मोचन बल उ०प्र० की टीम द्वारा सेनानायक महोदय के नेतृत्व में दिनांक 23.05.2022 से 30.05.2022 तक कुल 285 का उ०प्र० विशेष सुरक्षा बल को आपदा एवं राहत बचाव कार्य हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

राज्य आपदा मोचन बल उoप्रo द्वारा राष्ट्रीय आपदा मित्र परियोजना के अन्तर्गत वालेंटियर्स का प्रशिक्षण :

     भारत सरकार की आपदा मित्र परियोजना के अन्तर्गत राज्य आपदा मोचन बल मुख्यालय में दिनांक 07-01-2022 से उत्तर प्रदेश के 25 जनपदों के 10200 वालेंटियर्स को आपदा के दौरान अहम भूमिका निभाने हेतु आपदा मित्र के रूप में तैयार किये जाने हेतु विभिन्न चरणों में 12 दिवसीय आपदा मित्र का प्रशिक्षण प्रदान कराया जा रहा है। जिसमें जनपद लखनऊ बलरामपुर, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी,बहराइच, गाजीपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, प्रयागराज, बुलंदशहर व श्रावस्ती, बरेली,सिद्धार्थनगर,देवरिया, कुशीनगर, बुलंदशहरके कुल 3381 वालेंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा वर्तमान में जनपद देवरिया व कुशीनगर, बलरामपुर, बरेली, श्रावस्ती, बहराइच के वालेंटियर्स को प्रशिक्षण प्रदान कराया जा रहा है।

राज्य आपदा मोचन बल उoप्रo द्वारा विभिन्न प्रमुख स्थानों पर किये गए मॉकड्रिल:

     राज्य आपदा मोचन बल उoप्रo द्वारा वर्ष 2018 से अब तक प्रदेश के जनपद गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बदायूँ, गोण्डा, बलरामपुर, मेरठ, गाजियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर में अत्यधिक भीड़ वाले तथा संवेदनशील स्थानों में भगदड़ एवं अन्य आपदाओं से सुरक्षा हेतु मॉक एक्सरसाइज कराई गई।राज्य आपदा मोचन बल, उoप्रo द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रमुख प्रतिष्ठानों जैसे आरoबीoआईoलखनऊ, आरoबीoआईoकानपुर, अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ, इमामबाडा लखनऊ, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम लखनऊ, ताजमहल आगरा, फन मॉल लखनऊ, राज घाट गोरखपुर में मॉक एक्सरसाइज से लोगों को जागरूक किया गया।